गभाना: हाईवे पर कटरा मोड़ के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल
थाना गभाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी जितेंद्र रविवार देर रात्रि में करीब साढ़े 11 बजे बाइक से पत्नी आदेश के साथ गांव से खुर्जा जा रहे थे। तभी गभाना में हाईवे पर कटरा मोड़ के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।