लवकुशनगर: दानपेटी पर चोर की नजर, जुझारनगर पुलिस ने दबोचा; 6,657 रुपये बरामद
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 9, 2026
जुझारनगर थाना पुलिस ने ग्राम ज्योराहा स्थित मंदिर की दानपेटी से हुई चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार की शाम 7 बजे आरोपी बृजेंद्र अहिरवार निवासी सोसाइटी पुरवा, मिढ़का (थाना लवकुशनगर) के कब्जे से चोरी की गई 6,657 रुपये की नगद राशि बरामद की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।