फुरसतगंज क्षेत्र में शुक्रवार को फुरसतगंज रेलवे स्टेशन रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे पूरे साधन मजरे सरवन निवासी प्रेम (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह डीह से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना राहगीरों ने देकर 108 एंबुलेंस बुलवाई, जिसके जरिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।