इंदौर: पंढ़रीनाथ थाने के पुलिसकर्मी नई धाराओं की परीक्षा में हुए पास, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हुई थी परीक्षा
Indore, Indore | Feb 22, 2025 पिछले चार दिनों से जारी इंदौर पुलिस के पंढरीनाथ थाना पुलिस कर्मियों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया जहां सभी पुलिसकर्मी साठ से सत्तर प्रतिशत अंकों से पास हो गए हैं, इंदौर पुलिस कमिश्नर ने थाने के निरीक्षण के दौरान सभी पुलिसकर्मियों से सवाल किए थे जिसके सही जवाब ना मिलने पर उन्होंने डीसीपी को परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए थे।