जलालाबाद: जलालाबाद में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी नें ग्रामीण जनता की सुनी समस्याएं
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में अपने कार्यालय में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी रामनरेश यादव ने क्षेत्र से आई हुई तमाम जनता की शिकायतों को सुना. कई शिकायत कर्ताओ नें बताया क़ी राशन कार्ड से अचानक उनके परिवार के नाम काट दिए जाने की शिकायत की तो कई लोगों ने राशन कार्ड में नए नाम बढ़ाए जाने की प्रार्थना पत्र दिए।