शिकोहाबाद: शिकोहाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, 2 कर्मचारी अनुपस्थित, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वेतन कटौती के निर्देश दिए
फिरोजाबाद के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद फारूक अहमद ने 3 फरवरी 2026 को समय करीब सुबह 11 बजे नगला किला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. संकल्प गुप्ता और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सर्वेश कुमार अनुपस्थित मिले।