गोरखपुर: एसएसपी ने जिले में पांच क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर ने आज दोपहर में पांच क्षेत्र के क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। हालांकि इस बीच गैर जनपद से गोरखपुर आए एक पुलिस उपाधीक्षक को नए क्षेत्र अधिकारी के तौर पर सर्कल में तैनात किया गया। वहीं चार पुलिस उपाधीक्षकों को क्षेत्राधिकारी के तौर पर इधर से उधर किया गया।