भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना पुलिस ने लड़की को लेकर फरार एक अपहर्ता को बरामद कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा अजीमाबाद थाना कांड संख्या 95/25, दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर आरोपी को बरामद कर लिया। इस संबंध में पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।