कैंपियरगंज: जंगल कौड़िया विकासखंड स्थित रायपुर के पास गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
गोरखपुर जनपद के जंगल कौड़िया विकासखंड स्थित रायपुर के पास गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैगनआर कार ने ग्लैमर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित शर्मा पुत्र भोला शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित दो भाइयों में एक थे।