ईसागढ़: पिपरेसरा गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का हुआ अनावरण , विशाल जनसभा में फिल्म अभिनेता हुए शामिल
ईसागढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले पिपरेसरा गांव में रविवार को सुबह लगभग 11 बजे से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता धम्मदूत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और सभा को सम्बोधित किया, इसके साथ ही मुंबई,महाराष्ट्र से गगन मालिक भी शामिल हुए, कार्यक्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण भी किया गया|