परसिया: पैट्रोल पंप पर पुलिस ने साईबर क्राईम के प्रति किया जागरुक,सैफ क्लिक अभियान में दी जानकारी
सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत गुरुवार को तीन बजे साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। परासिया पुलिस ने पैट्रोल पंप पर जाकर लोगों को साईबर क्राईम के प्रति सतर्क रहने और क्राईम से बचने की जानकारी दी। टीआई ईश्वरी पटले मान पैट्रोल पंप पर पहंुचे और नागरिकों को जानकारी दी। इस अभियान मे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रहे फ्राड की जानकारी दी।