नववर्ष 2026 के स्वागत के अवसर पर अंगारेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय ने शुक्रवार 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वर्षांत पर 25 दिसंबर को अस्त होते सूर्य को प्रणाम करते हुए तथा वर्ष 2026 के उदय होते सूर्य का स्वागत करते हुए सोमवार को भगवान अंगारेश्वर महादेव का सूर्यनारायण स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया।