देवसर: नवानगर बाजार में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशा से दूर रहने की पुलिस ने दी समझाइश।
नवानगर पुलिस ने नवानगर बाजार में नशा मुक्ति अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशा से दूर रहने की पुलिस ने समझाइश दी। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने नशा मुक्त होकर अपने समाज को बेहतर बनाने की सलाह दी गई।