देवसर: सरई पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को चिंगो टोला बरगवां से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सरई थाना प्रभारी के नेतृत्व में दिनांक- 20/06/2024 को लापता हुई सरई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को आज सूचना मिलने पर बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगो टोला से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।