सीतामऊ: कलेक्टर अदिती गर्ग ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण यश नगर रोड स्थित
मंदसौर में यश नगर रोड स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का गुरुवार दोपहर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अदिती गर्ग ने त्रैमासिक निरीक्षण किया,उन्होंने कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट मशीनों के भंडारण कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉगबुक, सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की गई,