मोहनलालगंज: निगोहां में झाड़ियों की आग बनी खतरा, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया फार्म हाउस
लखनऊ के निगोहां कस्बे में रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर उगी झाड़ियों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी और सेवानिवृत्त आईजी राजेंद्र पांडेय के फार्म हाउस की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर चौकी प्रभारी अनूप तिवारी व पुलिसकर्मी चंद्र बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ राहत कार्य शुरू किया।