बुधवार को एपीएमसी कांगड़ा की बैठक में अध्यक्ष निशु मोंगरा ने अप्रैल से सितंबर 2025 तक की कार्यवाही प्रस्तुत की। इस अवधि में एपीएमसी को ₹3.89 करोड़ की आमदनी हुई। बैठक में मंडियों के रखरखाव, किसानों की सुविधाओं, पारदर्शिता और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। मंडी सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था सुधार और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।