कनाड़िया: कार टी-सेल थेरेपी से ब्लड कैंसर के मरीज का सफल इलाज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने किया सफल इलाज
इंदौर का एमजीएम मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश का पहला ऐसा चिकित्सालय बन गया है जहां कार टी-सेल थेरेपी से रक्त कैंसर के मरीज का इलाज सफलतापूर्वक किया गया,यह इलाज क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं बोन मेरो ट्रांसप्लांट विभाग की देखरेख में किया गया है।इस अत्याधुनिक चिकित्सा प्रक्रिया को संयुक्त रूप से आईआईटी मुंबई और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा विकसित