पन्ना: पन्ना के 'पीपलटोला' में दिखा बाघों का झुंड: एक साथ दिखे 4 वयस्क बाघ!
Panna, Panna | May 10, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित करने वाला एक दुर्लभ वीडियो सामने आया है। रविवार को पीपलटोला कोर जोन में पर्यटकों की तब चांदी हो गई, जब उन्हें एक साथ चार वयस्क बाघ चहलकदमी करते दिखे। आमतौर पर अकेले रहने वाले इन शिकारियों का यह 'कुनबा' पन्ना के सफल संरक्षण की अद्भुत मिसाल है।"