रेलनगरी बंडामुंडा रेलखंड में यात्री सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। रेलवे प्रशासन ने किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत चिकत्सिा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक अत्याधुनिक दुर्घटना राहत एवं आपातकालीन चिकत्सिा सेवा ट्रेन को सेवा में शामिल किया है। ट्रेन को नई व्यवस्था के तहत मेमू फ़ॉर्मेट पर आधारित होगी।