पूर्णिया में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत
Purnea East, Purnia | Apr 3, 2026
पूर्णिया में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा शुक्रवार को दोपहर के लगभग 12 बजे दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अभियान में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, महापौर नगर निगम पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए मौजूद रहे