करेरा: करेरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
करेरा। आगामी त्योहारों एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बुधवार शाम थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा नगर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।