खिरकिया: खिड़कियां व हरदा जिले में 10 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, छोटे किसानों को प्राथमिकता
खिड़कियां व हरदा जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि खरीदी प्रक्रिया में सबसे पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा, इसके बाद मध्यम और बड़े किसानों को मौका दिया जाएगा।