कैराना: बागपत जिले में सड़क हादसे में घायल कैराना निवासी पेंटर की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निकट ईदगाह निवासी बिलाल (26) दिल्ली में पेंट करने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि गत एक जुलाई को वह बाइक से दिल्ली से कैराना लौट रहा था। इस दौरान बागपत जिले के रमाला क्षेत्र के पास उसकी बाइक की भैंसा बोगी से टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया था।