तहसील पाली अंतर्गत ग्राम सलैया में खेतों पर काम करने का किसानों को लगातार दूसरे दिन तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके चलते गांव में भय का माहौल है। वही किसी किसान ने छिपकर उक्त तेंदुए की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रही है। ग्रामीणों ने उक्त मामले में वन विभाग की जिम्मेदारों से तेंदुए को पकड़वायें जाने की मांग की।