मेदिनीनगर (डालटनगंज): विश्रामपुर के एक व्यक्ति का पेट दर्द बना मौत का कारण, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के निवासी अखिलेश कुमार राम (35 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक तेज पेट दर्द के कारण बिगड़ गई थी। मृतक की पत्नी आरती देवी ने बताया कि शनिवार सुबह अखिलेश कुमार राम को अचानक पेट में असहनीय दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य क