ईसागढ़ तहसील के ग्राम शंकरपुर में सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में सिद्ध बाबा सेवा समिति और नवांकुर संस्था की बैठक आयोजित की गई। बुधवार शाम को लगभग 6 बजे प्रशासन ने बैठक में ब्लॉक समन्वयक द्वारका प्रसाद पाठक ने जन अभियान परिषद की कार्य योजना की जानकारी दी, वहीं जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान ने धार्मिक स्थलों को पॉलिथीन मुक्त बनाने का आग्रह किया।