महावन: रात्रि गश्त के दौरान थाना फरह क्षेत्र में पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी हुए घायल
मथुरा। थाना फरह क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि रात्रि गश्त के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। रैपुरा जाट चौकी क्षेत्र के भीमनगर पुलिया के पास पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की सरकारी जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी और ट्रक खाई में पलट गई जिसमें तीन पुलिसकर्मी सहित ट्रक चालक भी घायल हो गया सभीघायलों अस्पता