ब्यावरा: ब्यावरा शहर के क्लब ग्राउंड परिसर में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन
Biaora, Rajgarh | Jan 26, 2026 ब्यावरा शहर के क्लब ग्राउंड परिसर में सोमवार को सुबह 9:00 बजे करीब गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों सहित लोगों को सम्मानित भी किया गया।