बालोद शहर के आमापारा इलाके में शराब दुकान जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम चाकू की नोंक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लुटेरों ने एक युवक से मारपीट कर 4,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालोद पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।