बीना: मॉडल स्कूल में एसडीएम ने महिला स्टाफ के साथ विद्यार्थियों से गुड टच बेड टच पर की चर्चा, किया पौधारोपण
Bina, Sagar | Jul 25, 2025 कलेक्टर के आदेश पर गुड टच बेड टच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिससे विद्यालय में बच्चियों को जागरूक किया सके और उन्हें दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। जिसके चलते शुक्रवार करीब 12:00 बजे एसडीएम विजय डेहरिया मॉडल स्कूल पहुंचे जहां पर उन्होंने स्कूल की महिला स्टाफ के साथ विद्यार्थियों से चर्चा की और उन्हें गुड टच एवं बेड टच को लेकर जानकारी दी।