बीना: ग्राम कंजिया शराब दुकान में कर्मचारियों से मारपीट और लूट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Jul 25, 2025 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजिया शराब दुकान में रात में अज्ञात आरोपियों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दे दिया और फरार हो गए।मारपीट में दो कर्मचारी घायल हो गए जिसमें एक कर्मचारी को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।