बीना: अपर कलेक्टर ने नई बस्ती सहित जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया, ज़रूरी दिशा निर्देश दिए
Bina, Sagar | Jul 25, 2025 शुक्रवार को सागर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने जल भराव क्षेत्र का नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार व एसडीएम विजय डहरिया के साथ नई बस्ती, कटरा मंदिर, एवं आगासौद रोड का निरीक्षण किया। वही अपर कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। अपर कलेक्टर का कहना है कि नगर में पानी निकासी व्यवस्था नगर पालिका की अच्छी नहीं है।