दुधि: लीलासी गांव के पास गाय बचाने में बाइक गिरी, पेट्रोल पंप के मैनेजर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के लीलासी गांव के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। गाय को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी।घायल युवक की पहचान 32 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र कपिस राम, निवासी पीपर खाड़, थाना कोन के रूप में हुई है। रोहित बभनी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।