बीना: सिविल अस्पताल में अज्ञात महिला गंभीर हालत में भर्ती, अस्पताल प्रबंधक ने पुलिस को दी जानकारी
Bina, Sagar | Dec 24, 2025 मंगलवार की रात में करीब 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंची थी। लेकिन महिला किसी और भाषा में बातचीत कर रही थी जिसकी वजह से अस्पताल में मौजूद डॉक्टर एवं स्टाफ परेशान होता रहा। जिसकी वजह से अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है। फिलहाल महिला का सिविल अस्पताल में उपचार जारी है