तारानगर: हडिय़ाल गाँव में ग्राम रथ का स्वागत, योजनाओं का सेतु बना ग्राम रथ, नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता जागी
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान ग्राम पंचायत हडिय़ाल में जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा। ग्राम रथ के जरिए विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है।नाट्य प्रस्तुतियों, गीतों और संवादों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया।