पचपदरा: बालोतरा में कृष्णा सेवा संस्थान ने मूक पशुओं के लिए विभिन्न वार्डों में वितरित की सीमेंट के पानी की टंकियां
बालोतरा में कृष्णा सेवा संस्थान मानवता का कार्य कर रहा है। कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने रविवार को जानकारी देकर बताया कि संस्थान ने मुख पशुओं के लिए सीमेंट की पानी की टंकियां बनवाई है। इन पानी की टंकियां को शहर के विभिन्न वार्ड में निशुल्क वितरित किया जाएगा। जिससे मुख पशुओं को गर्मी की सीजन में पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।