पचपदरा: चुनाव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी और उनके समर्थक बालोतरा में धरने पर बैठे
निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी एवं उनके समर्थक शनिवार को बालोतरा एसपी कार्यालय के आगे धरने पर बैठे। रविंद्र सिंह भाटी के समर्थकों ने बालोतरा जोधपुर हाईवे जाम किया। पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंचा, जाम खुलवाया तथा समझाइस का प्रयास कर रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने कल हुए चुनाव में लापरवाही का आरोप लगाया। उचित कार्यवाही की मांग की है।