पचपदरा: बालोतरा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि आमजन अफवाहों पर ध्यान नहीं दे
बालोतरा पुलिस अधीक्षक कुंदन कवरिया ने शनिवार को कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आमजन अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण घटना कम का खुलासा किया। रविंद्र सिंह भाटी और समर्थकों को शीघ्र और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त किया गया।