बीकानेर: जोशीवाड़ा में लगाए गए अस्थाई टैक्सी स्टैंड के विरोध में मोहल्ले वासियों ने रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन
जोशीवाड़ा में लगाए गए अस्थाई टैक्सी स्टैंड के विरोध में स्थानीय निवासियों ने रास्ता जमकर किया विरोध प्रदर्शन। कोटगेट से हटाए गए टैक्सी स्टैंड को जोशीवाड़ा में शिफ़्ट कर दिया गया, जिसके बाद से वहां यातायात बाधित होने लगा। स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को रास्ता जाम कर विरोध कर स्टैंड हटाने की मांग। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय निवासियों व राहगीरों को परेशानी होती है।