बरेली: साझेदारी के नाम पर खेल! लाखों लेकर भी नहीं किया वाहन ट्रांसफर, अब धमकियों से दहशत सुभाष नगर थाना क्षेत्र में मामला
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में साझेदारी के नाम पर वाहन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित से लाखों रुपये लेने के बावजूद न तो वाहन ट्रांसफर किया गया और न ही रकम लौटाई गई। अब आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहा है। प्रेमनगर भूड़ मठिया निवासी रवि कश्यप ने सुभाषनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रवि के मुताबिक उन्होंने वंशीनगला निवासी शिवाराम उर्फ शिवा के