बरेली: शादी समारोह में मचाया हाथ साफ, बरेली पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, 40 चोरी के बर्तन और नकदी बरामद
बरेली के थाना शाही क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी समारोहों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। #bareillypolice द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभु पुलिया से बेदौरा की ओर जा रहे खंडहर के पास से दोनों अभियुक्तों को दबोचा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 40 अदद चोरी के बर्तन और 770 रुपये नकद बरामद किए हैं।