कस्बा: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पिछले चार महीने से भटक रहे हैं परिजन
Kasba, Purnia | Sep 30, 2024 राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया में पिछले 17 जून को इलाज के क्रम में विद्युत स्पर्श से पीड़ित एक व्यक्ति का हुए मौत की इंट्री नही होने के कारण चार महीने बीत जाने के बावजूद मृत परिजनो को मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने के मामले को लेकर बमबम साह ने दिन के करीब 1बजे जिला मुख्यालय पहुंच कर D.M से मिलकर मांग पत्र सौंपा।