कस्बा: कस्बा में ओवर ब्रिज फोरलेन के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक होटल और दुकान में लगी भीषण आग
Kasba, Purnia | Sep 25, 2024 कस्बा में ओवर ब्रिज फोरलेन के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक होटल और दुकान में लगी भीषण आग। बताया गया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे आकाशीय बिजली गिरने से होटल एवं दुकान में भीषण आग लग गई।इस आगलगी में करीब 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।