ऊंचाहार: दिलमनपुर गाँव के पास बुजुर्ग को टक्कर मारकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, एक को किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज पटेरवा मार्ग पर रविवार को दिलमनपुर गाँव के पास,सड़क पर पैदल जा रहे बुजुर्ग 60 वर्षीय जगनाथ निवासी डेलौली को टक्कर मारकर बाइक सवार सूर्यकुमार व रामनिहोर पांडेय निवासी छतौना मरियानी सड़क पर गिर गए, घटना में बाइक सवार व बुजुर्ग तीनों लोग घायल हो गये, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जगनाथ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।