मऊरानीपुर: टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, मकान में लगी आग से कमरे में सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के देवरा खुर्द गांव में देर रात मकान में लगी आग से 100 वर्षीय बुजुर्ग मंगल सिंह की जलकर मौत हो गई। बुजुर्ग कमरे में सो रहे थे तभी आग फैल गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।