सगड़ी: तुरकौली में माता काली सहित अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा, क्षेत्र भक्तिमय बना रहा
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत तुरकौली ग्राम सभा में शनिवार को जय मां सेवा समिति और ग्राम वासियों के सहयोग से श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई । यह कार्यक्रम माता काली, डीह बाबा, सम्मय माता सहित भोलेनाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित हुआ । जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । जिससे क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।