राजगढ़: चयनित आर.ए.एस. अभिषेक कुलहरी का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र राजगढ में भव्य अभिनंदन
Rajgarh, Churu | May 3, 2026 स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र में राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस में चयनित अभिषेक कुलहरी के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन ब्र.कु.शोभा बहन के सानिध्य में किया गया। डॉ.रामकुमार घोटड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज न्यांगली, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कौशल पूनियां व आर ए एस प्रवीण सिंघल थे।