देहरादून: भराड़ीसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल
प्रदेश सरकार भराड़ीसैण में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है । जिसपर कटाक्ष करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा की उत्तराखंड देवभूमि है यहाँ सब योगा करते है । सरकार को कैबिनेट में ऐसे फैसले लेने चाहिए जिससे बेरोज़गार कम हो या महंगाई से त्रस्त जनता को राहत मिले ।