देहरादून: सेवायोजन के क्षेत्रीय कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार
देहरादून स्थित सेवायोजन के क्षेत्रीय कार्यालय में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. मेले में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए । वहीं रोजगार मेले में छह अलग-अलग सेक्टर की 25 कंपनियों ने हिस्सा लिया। वहीं सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी और विभागीय निदेशक के निर्देशों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।